अफीम की खरीद-फरोख्त में शामिल एसआई रमेश बिश्नोई गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अफीम की खरीद-फ्रोख्त में शामिल सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पांचू थाना पुलिस ने भारतमाता एक्सप्रेस-वे पर कार में अफीम ले जाते दो तस्करों को पकड़ा था। जोधपुर में ओसियां के सामराऊ गांव निवासी पुखराज बिश्नोई व भाकरी निवासी ओमप्रकाश बिश्नोई से 66 ग्राम अफीम और 22 हजार रु. बरामद हुए थे। सीओ नोखा ने इस मामले की जांच की तो सामने आया कि पुलिस लाइन का एसआई रमेश बिश्नोई अफीम की तस्करी में शामिल था।
उसी ने दोनों अभियुक्तों से अफीम मंगवाई थी। अभियुक्तों से उसकी रिश्तेदारी है। दोनों अभियुक्तों के पकड़े जाने पर भी वह पांचू पहुंचा और सिफारिश कर छुड़वाने का प्रयास किया था। इस मामले में उसे निलंबित कर दिया गया था। अब मुकदमे की जांच में पाया गया है कि वह अफीम की खरीद- फ्रोख्त में भी संलिप्त है। अनुसंधान अधिकारी ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसआई को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन