मोहता सराय के पास व्यापारी की जलने से हालत गंभीर
बीकानेर। गंगाशहर के कुम्हारों के मोहल्ला निवासी सत्यनारायण सोनी को मोहता सराय की खानों के पास जलने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मोहता सराय की खानों के पास शाम को जली हुई हालात सत्यनारायण सोनी पाए गए जिसे तुरंत राहगीरों की मदद से पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। सोनी अपनी दुकान से ग्यारह लाख पचास रूपये नकद व कुछ सोने का सामान लेकर किसी को देने के लिये निकले थे, लेकिन मोहता सराय के पास मोटरसाइकिल को किनारे रखकर खड़े हुए और थोड़ी ही देर में धुएं की लपटें देख वहां से गुजर रहे लोगों ने पास पड़ी मिट्टी को डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया और उन्हें पीबीएम ले गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी पहुंची लेकिन सोनी की हालत गंभीर होने के कारण कोई बयान नहीं दे पाए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन