व्यापारी का लाखों रुपयों से भरा थैला गायब, घटना सीसीटीवी में कैद
बीकानेर । पूगल रोड स्थित शहर की सबसे व्यस्ततम सब्जी मंडी में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक व्यापारी का लाखों रुपए से भरा थैला चुटकियों में गायब हो गया। ये घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी। व्यापारी की नजऱ थोड़ी देर के लिए थैले से हटी और इसी पल का फायदा उठाकर एक चालाक चोर मौके पर हाथ साफ कर गया। मंडी के 16नं शाप को सर्वोदय बस्ती निवासी अजीज ने किराए पर ले रखी है। आज सुबह वह किसी व्यापारी का हिसाब करने के लिए यह रकम लाया था। इस दौरान उसने रुपयों से भरा थैला बाहर रख दिया खुद किसी काम में लग गया। अचानक एक युवक वहां पहुंचा और रूपयों से भरा थैला लेकर वहां से रफूचक्कर हो गया।
चोरी की यह घटना मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों ने पूरे कारनामे को कैद कर लिया। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर ने पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। जैसे ही व्यापारी अपने ग्राहकों में व्यस्त हुआ, चोर ने पास आकर बड़ी तेजी से थैला उठाया और भीड़ में गायब हो गया। उसकी चालाकी इतनी थी कि आसपास के किसी भी व्यक्ति को शक तक नहीं हुआ। फिलहाल मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने फुटेज के आधार पर उस चोर को तलाश रही है जिसने कुछ सेकेंड में लाखों का नुकसान करा दिया। मंडी व्यापारियों में इस घटना के बाद से चिंता का माहौल है। सभी ने पुलिस से मंडी की सुरक्षा बढ़ाने और चोर को जल्द पकडऩे की मांग की है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन