मुख्य बस व रेलवे स्टेशन तथा पुलिस स्टेशनों पर चस्पा हो ये नंबर
बीकानेर। जिले के समस्त मुख्य बस व रेलवे स्टेशन तथा पुलिस स्टेशनों पर महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्रों तथा सखी वन स्टॉप सेंटर के नंबर चस्पा किए जाएंगे। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को जिला स्तरीय महिला समाधान समिति की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्पीडि़त महिलाओं को आपातकालीन राहत सेवाएं, चिकित्सकीय सहायता, पुलिस सहायता, अस्थाई आवास जैसी विभिन्न सुविधाओं की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हो सके इसके लिए महिला अधिकारिता विभाग प्रोएक्टिव होकर काम करें।

उन्होंने कहा कि जिले एवं ब्लॉक स्तरीय महिला सुरक्षा एवं सलाहकार केंद्रों के प्रतिनिधि आवश्यक रूप से आगामी बैठकों में उपस्थित रहें। जिला कलेक्टर ने सखी वन स्टॉप सेंटर प्रबंधन, बालिकाओं के शिक्षा सुनिश्चित करने, महिला सुरक्षा एवं सलाहकार केंद्रों के कार्यों, कानून संबंधित सहायता, परामर्श सुविधा जैसे विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में आईसीडीएस उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा, पीबीएम अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गौरी शंकर जोशी, महिला अधिकारिता से सतीश परिहार,उरमूल ट्रस्ट के चेनाराम बिश्नोई उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन