सवारियों से भरी बस पर पत्थरबाजी…. सहमे यात्री
बीकानेर। जयपुर से बीकानेर आ रही सवारियों से भरी मिलन ट्रेवल्स की बस पर पत्थरबाजी की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि जयपुर से रवाना होने के बाद झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के भवानी निकेतन के पास चलती बस पर सात-आठ युवकों द्वारा पत्थरबाजी कर शीशे फोड़ दिए गए। मिलन ट्रेवल्स के स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार अचानक इस हुए हमले में एकबारगी सभी भयभीत हो गए लेकिन जब बस रोक कर बाहर आए तो सभी युवक भाग गए। ड्राइवर प्रेम बिश्नोई व कंडक्टर रणजीत ने 100 नम्बर पर पुलिस को कॉल भी किया लेकिन सूचना पर पुलिस नहीं पहुंची और सुबह मामला दर्ज करवाने की बात सामने आई है। इस दौरान ड्राइवर व कंडक्टर ने सीटों पर बिखरे कांच के टुकड़ों को हटाया और वापस बस रवाना की। बस स्टाफ ने बताया कि फिलहाल किसी भी रंजिश-झगड़े की बात तो सामने नहीं आई है और व्यस्ततम क्षेत्र होने के कारण लूट का भी अंदेश नहीं है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन