बस में जा घुसी बाइक, दो जनों की मौत
श्रीगंगानगर। अनूपगढ़ क्षेत्र में बाइक प्राइवेट बस से जा टकराई, इससे दो जनों की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अनूपगढ़ के गांव 6 पी के पास हर प्रभु आसरा आश्रम के सामने यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।

सभी सवारियां बस से बाहर निकल गई। बस का टायर फटने और मोटरसाइकिल की टक्कर होने के बाद मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में आग लगी। जिससे आग ने पूरी बस को अपनी गिरफ्त में ले लिया। देखते देखते पूरी बस जलने लगी। वहीं बस ड्राइवर और परिचालक मौके से फरार हो गए। इधर, पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद एम्बुलैंस और दमकल की गाडिय़ां भी मंगवाई गई। लोगों का कहना था कि जैसे ही आग के लपटें तेज हुई तो मौके पर पहुंचे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पानी के टैँकरों से आग पर काबू करने का प्रयास किया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन