बस व पिकअप की टक्कर 10 की मौत
यूपी। रक्षाबंधन मनाने घर जा रहे मजदूरों की पिकअप को बस ने टक्कर मार दी है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई बच्चों समेत 25 से ज्यादा घायल हो गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद की एक ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले करीब 35 से अधिक लोग पिकअप से अलीगढ़ के गांव रायपुर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने जा रहे थे। सलेमपुर थाने के पास एक डग्गामार बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में10 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज जारी है। वहीं, मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वालों में एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं। दो लोग संभल के बताए जा रहे हैं। जबकि एक की शिनाख्त नहीं हुई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए