बीकानेर के इस क्षेत्र में बिल्डिंग हुई सीज
बीकानेर। कोयला गली में स्थित बिन्नाणी बिल्डिंग में बिना निगम की स्वीकृति के निर्माण कराया जा रहा था, नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर आज पूरी बिल्डिंग को सीज करने की कार्रवाई की गई। निगम ने इस संबंध में पूर्व में नोटिस जारी किया था जिसकी पालना नहीं होने पर आज निगम ने सीज की कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त केशरलाल मीणा ने बताया कि उक्त बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में निगम की बिना स्वीकृति के ही अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर शिव कुमार सोनी के नाम नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसकी कोई पालना नहीं हुई। इसके बाद आज सुबह सात बजे से ही भवन को सीज कर दिया गया है। आयुक्त ने बताया कि यदि इसमें जिनके पास न्यायालय के आदेश होंगे, तो वो अपना प्रतिष्ठान खोल सकेगा। आदेश में स्पष्ट है कि यदि सीज को खुद.बुर्द किया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा। नगर निगम की ओर से जारी किया गए सीज के नोटिस के अनुसार आगामी आदेशों तक यह भवन सीज रहेगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन