बीकानेर मंडल के रेल मार्ग हुए पूर्ण विद्युतीकृत
बीकानेर मंडल के सरूपसर-अनूपगढ़ के 65 किलोमीटर रेल मार्ग के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है। इसके साथ ही बीकानेर मंडल के संपूर्ण 1780 रूट किलोमीटर वाले रेल मार्गों का पूर्ण विद्युतीकरण हो गया है। मंडल के लूणकरणसर, लालगढ़, कोलायत, चक-महाराज-का व कल्याणकोट ट्रैक्शन सब स्टेशन पर कार्य द्रुत गति से जारी है जिसके पूर्ण होते ही मंडल पर पूर्ण रूप से बिजली कर्षण लागू हो जाएगा।

वर्तमान में बीकानेर मंडल पर 86 सवारी गाडिय़ों व आवश्यकता अनुसार माल गाडिय़ों का संचालन बिजली कर्षण पर किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बीकानेर -सादुलपुर -रेवाड़ी खंड के सादुलपुर- लोहारू हिस्से में बिजली कर्षण पर सवारी गाडिय़ों का संचालन अक्टूबर 2022, चुरु-सादुलपुर में दिसंबर 2022, बीकानेर -चूरू में जुलाई 2023 से शुरू किया गया। बीकानेर से दिल्ली के मध्य चलने वाली सवारी गाड़ी 12457/58 का बिजली कर्षण पर दिनांक 31.8.2023 से संचालन शुरू किया गया। वर्तमान में इस खंड में 16 जोड़े (32 संख्या) सवारी गाडिय़ों का संचालन बिजली कर्षण पर किया जा रहा है। बीकानेर-सूरतगढ़ खंड में लूणकरणसर व लालगढ़ ट्रैक्शन सब स्टेशन का कार्य प्रगति पर है जिनके कमीशन होने पर इलेक्ट्रिक ट्रेक्शन पर गाडिय़ों का संचालन संभव हो सकेगा। मंडल के सभी रेल खंडों पर शीघ्र ही इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन