डूबने से भाई की मौत, बहन ने भी किया सुसाइड
बीकानेर। पिछले दो दिन तक हुई तेज बारिश के बाद क्षेत्र के नालों में पानी नदी की तरह बह रहा है। इसी पानी को देखने के लिए बज्जू से संदीप खिलेरी (19) अपने दोस्तों के साथ बरसाती नदी देखने गया था। दोस्तों ने बताया- संदीप जहां खड़ा था, वहीं से मिट्टी कटकर आगे बह गई।

दिन में करीब 2 बजे संदीप भी बह गया। साथ आए दोस्तों और ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद संदीप को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसे तुरंत बज्जू अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। संदीप की मौत की खबर सुनने के बाद घर में कोहराम मच गया। करीब 4 बजे संदीप की बहन रेखा इस सदमे को सहन नहीं कर सकी। वो अपने भाई की मौत का पता चलने पर घर के पास ही सिंचाई डिग्गी में कूद गई। उसकी भी मौत हो गई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन