रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार
बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यालय के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। रिकार्ड से कुछ कागजात देने के नाम पर पंद्रह सौ रुपए की रिश्वत मांगी गई थी, लेकिन हजार रुपए ही लिए गए। एसीबी ने उसी दौरान कर्मचारी को दबोच लिया। एसीबी बीकानेर चौकी के इंस्पेक्टर आनन्द मिश्रा ने बताया- लूणकरनसर के निवासी वासुदेव शर्मा ने इस आशय की शिकायत दर्ज करवाई थी।

वासुदेव को कुछ कागजात इस विभाग के स्टोर से लेने थे। तय शुल्क के आधार पर उसे कागजात दिए जाने थे लेकिन आरोप है कि कर्मचारी आशीष तम्बोली ने इस काम के बदले पंद्रह सौ रुपए की मांग रखी। यहां शिकायत कर्ता ने कर्मचारी तम्बोली को रुपए देने के लिए बुलाया था। स्टोर में ही तम्बोली ने एक हजार रुपए लिए। इसी दौरान एसीबी ने उसे दबोच लिया। उसके हाथ से रंग भी लिया गया। रिश्वत में दिए गए नोट भी बरामद कर लिए गए हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन