मार्केट में शटर तोड़ कर चार क्विंटल तांबा चोरी
खाजूवाला। खाजूवाला में एक मार्केट से करीब पांच लाख रुपए का तांबा चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस चोरों का पता लगा रही है। चोरों ने खाजूवाला मंडी स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप को निशाना बनाया और यहां से करीब चार क्विंटल तांबे की तार चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज से पता चल रहा है कि यह घटना देर रात लगभग 2 बजे की है।
चोरों की पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में करीब छह चोर दुकान का शटर हाथों से तोड़ते हुए और सामान बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक चोर से ये ताला नहीं टूटा तो दूसरे ने आकर ताला तोडऩे में मदद की। इसके बाद बड़ी तसल्ली से एक दुकान का सामान बाहर निकालकर लाए। भारी भरकम तांबा बाहर निकालते समय कोई भी राहगीर यहां से नहीं गुजरा। ऐसे में चोरों ने पहले सारा सामान बाहर एकत्र किया और बाद में इसे एक वाहन में डालकर ले गए। जिस दुकान में चोरी हुई है, वो एक मार्केट में स्थित है। जहां पहले मार्केट का ताला तोड़ा गया और बाद में मार्केट की इस दुकान का शटर तोड़ा गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन