बीपीएचओ ने लिया दो होनहार बालिकाओं की यूपीएससी की तैयारी का जिम्मा, दिल्ली की दृष्टि कोचिंग में दिलाया प्रवेश
बीकानेर/दिल्ली। भारतीय प्रजापति हिरोज आर्गेनाइजेशन ने शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ पहल करते हुए दो बालिकाओं की यूपीएससी की तैयारी का जिम्मा लिया है। बीपीएचओ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने बताया कि विजयनगर अनूपगढ़ 22 जीबी की रहने वाली पूजा टाक और 27 जीबी की रहने वाली पायल टाक दोनों बालिकाएं पढ़ाई होनहार हैं। आर्थिक दृष्टि से कमजोर होने के कारण ये दोनों बालिकाएं आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही थी, इस पर दोनों बालिकाओं ने बीपीएचओ से सम्पर्क किया।

हीरोज के राष्ट्रीय संस्थापक और उच्च अधिकार समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि संगठन के सभी सदस्यों के सहयोग से दोनों बालिकाओं को दृष्टि आएएस कोचिंग सेंटर में प्रवेश मिला है तथा पूरे वर्ष रहने के लिए हॉस्टल और खाने-पीने की व्यवस्थाओं का जिम्मा लिया है। प्रदेश मुख्य महासचिव विजय लखेसर ने बताया कि केंद्रीय कानून न्याय एवं विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दोनों बालिकाओं को शुभाशीष प्रदान किया। उक्त सामाजिक सरोकार में हीरोज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत चक्रधारी, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष किशन संवाल, प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव रमेश टाक, चेयरमैन मोमनचंद प्रजापत, राजस्थान प्रदेश महासचिव विजय लखेसर, पूर्व कोषाध्यक्ष मोहन निंबिवाल, बीकानेर महासचिव अर्जुन कुमावत, राजकुमार टाक, हंसराज टाक हीरालाल माहर तथा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिनोरिया की सहभागिता रही।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन