बीकानेर में बॉर्डर-इलाके के परिवारों को 150 करोड़ का बजट
इनोवेशन हब की स्थापना होगी, डिजिटल प्लेटेनेरियम स्थापित होंगे
बीकानेर। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने मुख्यमंत्री थार सीमाक्षेत्र विकास कार्यक्रम की घोषणा करते हुए डेढ़ सौ करोड़ रुपए का बजट देने की घोषणा की है। इससे बीकानेर के खाजूवाला व बज्जू क्षेत्र में काम हो सकेंगे। एक हजार पांच सौ विद्यालयों में अटल थिकिंग लेब स्थापित की जाएगी। बीकानेर में डिजिटल प्लेटेनेरियम स्थापित होंगे। बीकानेर में ही साइंस सेंटर में इनोवेशन हब की स्थापना की जाएगी। सरकार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और रखरखाव के लिए दस-दस करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। ऐसे में बीकानेर की सातों विधानसभा क्षेत्रों में काम हो सकेगा। स्मार्ट सिटी योजना की तर्ज पर बूंदी, नाथद्वारा, खाटूश्यामजी, माउंटआबू, भीलवाड़ा, बालोतरा, भरतपुर, बीकानेर, सवाई माधोपुर, अलवर, जोधपुर, जैसलमेर, मंडावा, किशनगढ़, भिवाड़ी, पुष्कर के शहरी क्षेत्रों को 900 करोड़ से क्लीन एंड ग्रीन ईको सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। बीकानेर समेत अन्य जिलों से गुजरने वाली बॉर्डर पर रहने वाले परिवारों के विकास के लिए अलग बजट रखा गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन