तीन बैंकों को बम से उड़ाने की मिली धमकी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को फिर से दहलाने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और शहर के एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंकों सहित अन्य बैंकों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल भेजने वाले ने दावा किया कि मुंबई के 11 अलग-अलग स्थानों पर बम रखे गए हैं। अज्ञात शख्स ने आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की।
धमकी भरे ईमेल में मुंबई में विभिन्न स्थानों पर 11 बम रखने की धमकी दी गयी हैं। ईमेल में कहा गया है कि आरबीआई ने निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ मिलकर भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला किया है। इस घोटाले में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कुछ शीर्ष बैंकिंग अधिकारी और भारत के कुछ प्रसिद्ध मंत्री शामिल हैं। एक अधिकारी ने कहा, मुंबई में 11 स्थानों पर कुल 11 बम प्लांट करने की धमकियां दी गईं। इसके अलावा, ईमेल में तीन जगह भी तये गए थे, जहां तीन बम प्लांट किए गए थे। इसमें आरबीआई- न्यू सेंट्रल बिल्डिंग फोर्ट, एचडीएफसी हाउस- चर्चगेट, आईसीआईसीआई बैंक टावर्स- बीकेसी शामिल है। आरोपी ने चेतावनी दी थी सभी बम दोपहर डेढ़ बजे विस्फोट करेंगे।

हालांकि पुलिस की जांच में किसी भी स्थान पर कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिला ईमेल में कहा गया है, “हम मांग करते हैं कि आरबीआई गवर्नर और वित्त मंत्री दोनों तुरंत अपने पदों से इस्तीफा दें और घोटाले के पूरे खुलासे के साथ एक प्रेस स्टेटमेंट जारी करें। हम सरकार से यह भी मांग करते हैं कि उन्हें और इसमें (घोटाले में) शामिल सभी लोगों को वह सज़ा दी जाए जिसके वे हकदार हैं। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गयी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की कई टीमों ने सभी जगहों पर जाकर जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला। अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए