फ्लाइट में बम की धमकी, यात्रियों को नीचे उतारा
दिल्ली-पुणे विस्तारा के विमान में बम होने का दावा करने वाले फोन कॉल के बाद एयरपोर्ट पर तलाशी ली जा रही है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को जीएमआर कॉल सेंटर को दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम होने की कॉल मिली। इसके बाद, दिल्ली हवाई अड्डे पर आइसोलेशन बे में विमान का निरीक्षण चल रहा है। सभी यात्रियों को उनके सामान सहित सुरक्षित उतार लिया गया है।

बम की धमकी के बारे में कॉल मिलने पर एयरलाइन के अधिकारियों ने बोर्डिंग को रोक दिया और बम दस्ते को बुलाया। फिलहाल सर्च अभियान जारी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। अधिकारियों ने बताया था कि विमान में बम होने की धमकी मिलने के बाद एनएसजी और स्थानीय पुलिस के दलों द्वारा तलाशी ली जा रही हे। हालांकि अभी तक यहां कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए