चित्रकूट में बम ब्लास्ट : तीन की मौत
बम ब्लास्ट उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान अचानक बम में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी सहित मौके पर पहुंच गए हैं। अभी मरने वालों में पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक महोत्सव में टेंट लगाने वाले कर्मचारी थे।
चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के मैदान में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव चल रहा था। महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद रात में आतिशबाजी का कार्यक्रम था। इसके लिए बम को मंच के पीछे रखा गया था। अचानक से बम में विस्फोट होने लगा। इसकी चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इतना भयंकर था कि एक युवक का शव उछलकर 20 फीट ऊपर छत पर जाकर गिरा। वहीं, विस्फोट वाली जगह पर करीब पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन