बोलेरो पलटी, 2 महिलाओं समेत तीन की मौत
बाड़मेर। भीषण सड़क हादसे में बोलेरो में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे। सभी हॉस्पिटल जा रहे थे। घर से 2 किलोमीटर ही आगे जा पाए थे कि गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। चार लोग घायल हो गए। घटना बाड़मेर की है।
बीजराड़ थानाधिकारी भंवरलाल के मुताबिक, जैसार गांव (जादुओं का तला) निवासी हेमाराम (28) की 5 दिन पहले गुजरात में मौत हो गई थी। ट्रक ड्राइवर था। वह भी सड़क हादसे का शिकार हुआ था।

परिवार के लोग घर पर संवेदना व्यक्त करने के लिए आए हुए थे। इस दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे हेमाराम के 7 लोग उस महिला को हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे। घर से 2 किलोमीटर दूर ही गोलाई में बोलेरो कैंपर गाड़ी भारत माला रोड पर बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में हेमाराम की भाभी चौथी देवी (40), साले की पत्नी विशनीदेवी (50) और चचेरे भाई की मौत हो गई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए