बोलेरो और कार की टक्कर, 2 की मौत
नोखा। बीकानेर रोड पर पारवा टोल से पहले भामटसर के पास बोलेरो औऱ स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई। हादसे में स्विफ्ट सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में फुलेरा निवासी विजय सिंह चारण और कार ड्राइवर दीपचंद की मौत हो गई। वहीं घटना में बोलेरो सवार भामटसर निवासी मुकेश, नवरत्न और जोबनेर निवासी बलवीर सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को इलाजे के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने वाहन को रास्ते से हटाकर यातायात सुचारु कराया। सीआई हंसराज लूणा ने बताया -स्विफ्ट सवार युवक जयपुर से बीकानेर की ओर जा रहे थे। मृतकों के शव नोखा की जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घटना को लेकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन