सीएम के काफिले में घुस देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में किया विरोध प्रदर्शन
कार्यकर्ताओं को पहले किया तीतर बितर फिर जेएनवी पुलिस थाना ने किया गिरफ्तार

बीकानेर। तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान और सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लिखी तख्तियां दिखा कर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के काफिले में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि विधायक बाल मुकंदाचार्य के तिरंगे अपमान के मामले को लेकर तथा मध्यप्रदेश के कुछ मंत्रियों द्वारा सेना के खिलाफ दिए गए विवादित बयानों का विरोध किया गया। कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, महामंत्री आनन्द जोशी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, एनएसयूआई के अभिमन्यु आदि ने सीएम के काफिले में घुस कर तख्तियां दिखा कर विरोध जताया। पुलिस ने बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को तितर बितर किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन