रक्तदान में शतक : इंद्र कुमार चांडक ने किया 100वां रक्तदान
बीकानेर। रक्तदान जैसे पुण्य कार्य को जीवन का उद्देश्य बनाने वाले मरुधरा ब्लड हेल्पलाइन बीकानेर के वरिष्ठ सेवादार इंद्र कुमार चांडक ने रविवार को हंशा गेस्ट हाउस में आयोजित रक्तदान शिविर में अपना 100वां रक्तदान पूर्ण कर इतिहास रच दिया है। यह शिविर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित हुआ था, जिसमें शिविर की व्यवस्थाएं मरुधरा ब्लड हेल्पलाइन बीकानेर द्वारा संभाली गईं। इस ऐतिहासिक अवसर पर इंद्र कुमार ने अकेले नहीं, बल्कि पूरे परिवार सहित रक्तदान कर मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके पुत्र भतीजे, पुत्रवधू, छोटे भाई आदि ने भी इस अवसर पर रक्तदान किया। शिविर में इंस्पेक्टर अरविंद सिंह, लेखाधिकारी शरद सिंह, भवानी सिंह, प्रतीक माथुर, अमित मोदी, डॉ. पूजा मोहता सहित कई रक्तदाताओं ने भी रक्तदान कर इस पावन अवसर को साझा किया।

इस दौरान मरुधरा परिवार के मुकुंद ओझा, घनश्याम ओझा सारस्वत (जीएस), विक्रम इछपुल्याणी, रविशंकर ओझा सारस्वत, मुखराम जाखड़, अरविंद सिंह, शरद सिंह, मयूर भुंड, भेरूरतन ओझा, अमरनाथ तिवाड़ी, प्रताप उपाध्याय, एसपी सोनी, अमित मोदी आदि उपस्थित रहे। पीबीएम ब्लड बैंक और जन सेवा ब्लड बैंक की सहभागिता से कुल 101 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर के समापन पर इंद्र कुमार चांडक ने 15 रक्तदान कुर्सियां भेंट करने की घोषणा की, जो बीकानेर में भविष्य के रक्तदान शिविरों में अमूल्य योगदान देंगी। चांडक ने 2 जनवरी 1998 को उन्होंने यह मुहिम शुरू की थी। उनका यह शतक सिर्फ आंकड़ा नहीं, 100 परिवारों में उम्मीद, जीवन और खुशियों की लौ है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन