बॉर्डर एरिया में रिक्त पड़े पदों को भरा, बीकानेर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर और जैसलमेर में अधिकारियों के ट्रांसफर
बीकानेर। भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच राजस्थान सरकार ने सीमांत क्षेत्रों में रिक्त पड़े पदों को भर दिया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अधिकारी का मौके पर होना जरूरी है। ऐसे में सभी रिक्त पदों पर तबादले किए गए हैं। एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पद भरे गए हैं। अब डॉक्टर और अन्य पद भी भरे जा सकते हैं। इसके लिए सरकार ने ट्रांसफर के लिए विशेष छूट दी है, जिसके आधार पर ये आदेश जारी हुए हैं।
टोंक के देवली से मनोज कुमार मीणा को घड़साना एसडीएम, जयपुर के राजकॉम्प इंफो सर्विसेज लिमिटेड से जैसलमेर के भनियाना एसडीएम,पाकरण से प्रभजोत सिंह गिल को मूंडवा नागौर एसडीएम, लखाराम को मूंडवा से पोकरण एसडीएम, संदीप चौधरी को एपीओ से बज्जू एसडीएम, कुमार राहड़ को सीकर से बीकानेर उत्तर एसडीएम, बीकानेर से कविता गोदारा को सीकर सहायक कलेक्टर, रामलाल मीणा को जालोर के जसवंतपुरा से बाडमेर के गडरा रोड एसडीएम पद पर लगाया गया है। इसके अलावा 42 तहसीलदार और 57 नायब तहसीलदारों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। 11 बीडीओ को भी बॉर्डर एरिया में लगाया गया है अधिकांश बीडीओ सिरोही, बारां, नागौर, हनुमानगढ़, जयपुर, सवाई माधोपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर से हटाकर फलौदी, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बाडमेर में पदस्थापित किए गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन