बीकेईएसएल की कार्रवाई :74 उपभोक्ताओ पर लगाया 28 लाख का जुर्माना
बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड यानी बीकेइएसएल कंपनी ने कसाईयों की बारी के 74 उपभोक्ताओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए 28 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। तय समय में रुपए जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा। गुरुवार को भारी तनाव के बीच कंपनी ने यहां से मीटर उखाडऩे की कार्रवाई की थी। कसाईयों की बारी में पुलिस बल के साथ कंपनी के अधिकारी सुरेंद्र चौधरी, तपन सामंत और अचिंत्य गोस्वामी, जयदीप राठौर आदि पहुंचे थे।
बीकेईएसएल टीम ने पुलिस और क्यूआरटी टीम के साथ कोटगेट थाने के संवेदनशील क्षेत्र मीट मार्केट और कसाई बाड़े में सामूहिक छापेमारी की। घर-घर बिजली चोरी का पता चलने पर पुलिस ने कनेक्शन काट दिए और मीटर जब्त कर लिए। इनके खिलाफ वीसीआर भरी गई, जिसमें बिजली चोरी का उल्लेख किया गया है। तनाव होने के बाद शाम को एक बार कार्रवाई रोक दी गई थी। पूर्व मेयर मकसूद अहमद के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई रुक गई। इस दौरान 234 किलोवाट बिजली चोरी का खुलासा हुआ। वहीं 28 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। सभी बुक किए गए मामलों के मीटर सर्विस केबल को साइट से हटा दिया गया है। बिजली कंपनी ने साफ किया है कि अगर निर्धारित समय पर जुर्माना राशि जमा नहीं कराई गई तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके अदालत में चालान पेश किया जाएगा। विद्युत एक्ट के तहत होने वाली इस कार्रवाई में जेल भी संभव है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन