भाजयुमो ने बाइक रैली निकालकर जताया विरोध… देखें वीडियो
बीकानेर। पूरे राजस्थान में हो रहे लगातर पेपरलीक के विरोध में 18 जुलाई को अजमेर में भाजयुमो ने आरपीएससी घेराव किया। राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची के नेतृत्व में हुए प्रर्दशन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में भारतीय जनता युवा बीकानेर शहर और देहात ने बाइक रैली निकाल कर विरोध दर्ज करवाया।
शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि अजमेर में लोकतांत्रिक रूप से युवा मोर्चा प्रदर्शन कर रहा था पर गहलोत सरकार ने अपने अधिकार का गलत फायदा उठाया और पुलिस को आगे करके लाठी चार्ज करवाया, जिसमें युवा को मोर्चा के बहुत से कार्यकर्ता घायल हो गए थे।

इस दौरान देहात जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर, जिला महामंत्री सोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह भाटी, दुष्यंत तंवर, प्रणव भोजक, विकास बिश्नोई, पंकज पिपल्वा, अमर जोशी, शशि गहलोत, जय उपाध्याय, रोहिताश व्यास, हिमांशु अग्रवाल, लक्की पंवार, गणेश लखारा, मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत, गोविंद सारस्वत एवं तनुज सारस्वत आदि उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन