देहात भाजपा के मीडिया संयोजक बने मनीष सोनी
बीकानेर। भारतीय जनता प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बीकानेर देहात भाजपा जिला मीडिया संयोजक पद पर मनीष सोनी को नियुक्ति प्रदान की है। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया में बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ता पर हमेशा नजर रहती है और मनीष सोनी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है और लंबे समय से भाजपा मीडिया का काम देख रहे हैं। पार्टी ने इनकी कार्यकुशलता पर भरोसा विश्वास जताते हुए एक बार पुन: मीडिया संयोजक का दायित्व दिया है। नवनियुक्त संयोजक सोनी ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार सुमित गोदारा का आभार जताया है। गौरतलब है कि मनीष सोनी भाजपा में 2012 से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में शामिल हैं। मनीष सोनी ने शहर मीडिया संयोजक, जिला मंत्री, भाजयुमो उपाध्यक्ष, जिला प्रवक्ता पद का दायित्व बखूबी निभाया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन