भाजपा ने आगामी रणनीतियों पर किया मंथन, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह ने ‘पहले मतदान फिर जलपान’ अभियान चलाने के दिए निर्देश
बीकानेर लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर की पूर्व व पश्चिम विधानसभा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आज भाजपा कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में लोकसभा प्रभारी, केबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने लोकसभा चुनाव में अब तक हुए कार्यों का फीडबैक लिया और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। खींवसर ने कहा प्रचार को गति देनी होगी वाहन रैली का आयोजन हो और अब जिले से लेकर मंडल के हर बूथ तक प्रचार करना होगा। बूथ जीता चुनाव जीता आप सबकी जिम्मेदारी है।

अपने-अपने बूथ को मजबूत करे और ज्यादा से ज्यादा वोट अपने बूथ पर डलवाने है ‘पहले मतदान फिर जलपान’ अभियान चलाना है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। आज की बैठक में जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जालमसिंह भाटी, विधायक सिद्धि कुमारी, लोकसभा संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, पश्चिम विधानसभा संयोजक जेपी व्यास, समन्वयक जुगलकिशोर व्यास, नरेश नायक, श्यामसुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, बाबूलाल गहलोत, एडवोकेट अशोक प्रजापत, आनंदसिंह भाटी, गोकुल जोशी, विजय उपाध्याय, जितेंद्र राजवी, दीपक पारीक, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, कौशल शर्मा, इंद्रा व्यास, अनु सुथार, महेश व्यास, भारती अरोड़ा, मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, चंद्रमोहन जोशी, सुमन छाजेड़, मंडल अध्यक्ष विनोद करोल, अजय खत्री, अभय पारीक, नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, कमल आचार्य, कपिल शर्मा, चंद्रप्रकाश गहलोत, दिनेश महात्मा, मुकेश ओझा, गोपाल अग्रवाल, पुनीत शर्मा, सुशील शर्मा के साथ पूर्व व पश्चिम विधान सभा प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन