भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के प्रयास : अब किसानों को इन्दिरा गांधी फीडर में 4 में से 2 समूह में मिलेगा पानी
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने सिंचाई मंत्री सुरेश रावत से मुलाकात कर 4 समूह से 2 समूह किसानों को पानी देने की बात रखी थी। किसानों की पीड़ा को समझते हुए 2 दिन से जयपुर में डेरा डालकर बैठे श्याम पंचारिया ने बताया कि सिंचाई मंत्री सुरेश रावत ने किसानों की पीड़ा को समझते हुए किसानों की मांग पर त्वरित कार्यवाही हेतु मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया। जिस पर क्षेत्र के कृषकों की खरीफ फसल के लिए पानी की आवश्यकताओं को देखते हुए इन्दिरा गांधी फीडर में 4 में से 2 समूह में नहरें चलाने का निर्णय लिया गया है।
सुरेश रावत ने कहा भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है और आज भी 2 समूह में पानी देने के निर्णय से किसानों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने 2 समूह में बात रखी थी और आज सरकार ने किसान हित में फैसला लिया है जिससे किसानों को फायदा होगा। विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने भी सिंचाई मंत्री से फोन पर बात कर चिंता जताई आज सरकार ने किसान हित का निर्णय लिया विधायक मेघवाल ने मुख्यमंत्री व सिंचाई मंत्री का आभार जताया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन