बिहार में भाजपा : एनडीए की जीत पर बीकानेर में जश्न
बीकानेर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक व प्रचण्ड जीत पर आज भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मिठाई वितरित की और पटाखे छोड़कर विजय का जश्न मनाया। छाजेड़ ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता के अपार विश्वास, उनके प्रभावी नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सत्यप्रकाश आचार्य, नारायण चोपड़ा, महावीर सिंह चारण, श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, दिलीप सिंह आडसर, सरिता नाहटा, मोतीलाल हर्ष, भूपेंद्र शर्मा, सुनीता हटीला, चन्द्रशेखर शर्मा, मंजूषा भास्कर, रघुवीर प्रजापत, स्वाति छाजेड़, मुल्तान वेद, जेठमल नाहटा, अजय खत्री, राजाराम, महेंद्र ढाका, ताराचंद गहलोत, आरती, संतोष, विजय पाल कूकना, भारती अरोड़ा, मुकेश ओझा, भंवरलाल साहू, रामदयाल पंचारिया, शिव परिहार, शिव शंकर, शिव बच्छ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन