भाजपा मंडल अध्यक्ष घर लौटा
बीकानेर। बीकानेर में भाजपा के लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल सकुशल घर लौट गया है। उधारी से परेशान होकर उसने सुसाइड का ड्रामा किया, जिससे पुलिस सप्ताहभर तक उसे इधर-उधर ढूंढती रही। सुबह वो स्वत: ही घर लौट आया, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। सीओ सदर शालिनी बजाज ने बताया कि विनोद करोल सकुशल घर आ गया है। अभी उससे पूछताछ की जाएगी कि वो इतने दिन तक कहां रहा।

बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि विनोद करोल सुरक्षित है और बीकानेर सहित आसपास के क्षेत्रों में उसने पिछले कुछ दिन गुजारे हैं। बताया जा रहा है कि बीकानेर में बड़ी संख्या में लोगों से उधारी होने के कारण ये कदम उठाया था। पुलिस ने झील में एसडीआरएफ की टीम ने दो दिन तक खोज की। यहां तक कि डॉग स्क्वायड भी दौड़ाई ताकि सुराग मिल सके। इसके बाद भी कहीं कोई खबर नहीं मिली। 48 घंटे तक झील पर तलाशी के बाद पुलिस को लगा कि वो झील में नहीं है बल्कि जानबूझकर चला गया है। पुलिस ने ऐसे लोगों से भी पूछताछ की है, जिन्होंने रुपए के लिए उसे कॉल किया था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन