सोमवार को बीकानेर आएंगे भाजपा के दो बड़े नेता
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई को बीकानेर में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस संबंध में रविवार को भाजपा संभाग कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में मोर्चा अध्यक्षों की बैठक का आयोजन हुआ। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य में बताया कि 8 जुलाई को होने वाली आम सभा को लेकर मोर्चा अध्यक्षों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है।

जिलाध्यक्ष आचार्य ने बताया कि सोमवार को शगुन पैलेस में 11 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बीकानेर में संभाग स्तरीय बैठक लेंगे। बैठक में बीकानेर संभाग के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जनप्रतिनिधि, पार्षद व प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे। पीएम मोदी के दौरे को प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का मार्गदर्शन रहेगा। रविवार को हुई मीटिंग में आनंद सिंह भाटी, कौशल शर्मा, मनीष सोनी, श्यामसुन्दर चौधरी, ओमप्रकाश मीणा, सुमन छाजेड़, राजाराम विश्नोई, सोहन चांवरिया, उस्मान गनी, राजाराम सीगड़ एवं वेद व्यास आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन