भाजपा नेता महावीर रांका ने बीएसएफ बीकानेर में 2500 तिरंगे किए वितरित
बीकानेर। जन-जन में तिरंगे के प्रति मान बढ़े और देश की शान बढ़े इसी उद्देश्य से और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के आह्वान पर तिरंगा अभियान के तहत बीएसएफ बीकानेर में भाजपा नेता महावीर रांका ने तिरंगे वितरित किए। बीएसएफ डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह एवं पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के नेतृत्व में 2500 तिरंगे वितरित किए गए। महावीर रांका ने बताया कि 14 अगस्त को सुबह बीएसएफ द्वारा रैली निकाली जाएगी। इस रैली का केईएम रोड प्रेमजी पॉइंट पर स्वागत किया जाएगा। बीएसएफ में तिरंगा वितरण कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास, देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर, राजेन्द्र शर्मा, शंभु गहलोत, शंकर सिंह राजपुरोहित, सुभाष गोयल, लक्की पंवार, टेकचन्द यादव, संजय स्वामी, जय उपाध्याय एवं ऋषि पारीक आदि उपस्थित रहे।

कथा में हुआ अभिनन्दन, 200 तिरंगे किए वितरित
श्रीकृष्ण गौशाला माली समाज किसमीदेसर के निमित श्रीमद्भागवत कथा में रामस्नेही संत श्री गोपालदासजी महाराज व आयोजन समिति द्वारा पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका का भैरव मंडली द्वारा अभिनन्दन किया गया। कथा स्थल पर महावीर रांका द्वारा 200 तिरंगे वितरित किए गए। मनोज गहलोत ने बताया कि इस दौरान मंगतूराम गहलोत, झंवरलाल गहलोत, राधेश्याम गहलोत, शिवकुमार गहलोत, सांवरलाल गहलोत, पप्पू गहलोत आदि उपस्थित रहे।

गंगाशहर बाजार में वितरित किए एक हजार तिरंगे
भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास व देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर के साथ गंगाशहर में महावीर वाटिका से गंगाशहर बाजार तक 1000 तिरंगे वितरित किए गए। इस दौरान गजेन्द्र सिंह भाटी, मदन सोनी, भव्यदत्त भाटी, नथमल लिम्बा, नारायण शर्मा, आनन्द सोनी, भवानी पाईवाल, करण सोलंकी, बजरंग तंवर, जय उपाध्याय, हर्ष पारीक आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन