भाजपा नेता महावीर रांका ने दिया अल्टीमेटम अब इस मुद्दे पर कर सकते है आन्दोलन
बीकानेर। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को बीकानेर की पूर्व विधानसभा क्षेत्र में एलएसजी द्वारा होने वाले कार्यों के आदेश जारी करवाने का ज्ञापन सौंपा। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व विधानसभा क्षेत्र में एलएसजी द्वारा होने वाले कार्यों के टेंडर हो चुके हैं लेकिन कार्यादेश जारी नहीं हुआ है।

कार्य नहीं होने के कारण इस क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह गढ्ढे पड़े हैं जो दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। भाजपा नेता ने सात दिवस की अवधि में कार्य शुरू करवाने का अल्टीमेटम दिया है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में कुलदीप यादव, राजेन्द्र शर्मा, शंभु गहलोत, पवन सुराना, नरेश मक्कड़, हरिशंकर सियाग, मघाराम सियाग, आदर्श शर्मा, रतन चौधरी, गौरीशंकर देवड़ा, मोहम्मद ताहिर, आनन्द सोनी, शंकरसिंह राजपुरोहित आदि शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन