भाजपा गंगाशहर मंडल का पौधारोपण और पौधा वितरण कार्यकम निरंतर जारी
बीकानेर। तोलाराम जेठी देवी सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट और भाजपा गंगाशहर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश एक पेड़ मां के नाम और राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान हरियाला राजस्थान के निर्देशानुसार संयुक्त तत्वाधान में आगाज-एक बदलाव का 31000 वृक्षारोपण के लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम में आज गौचर भूमि में सेन वाटिका और खाटू श्याम गौसेवा समिति पर वृक्षारोपण किया गया। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा 13700 पौधे वितरित किए जा चुके हैं। अभियान संयोजक गोविन्द सारस्वत ने बताया कि गंगाशहर स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में निशुल्क पौधे वितरण किए जा रहे हंै। पौधारोपण कार्यकम में गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद मेघवाल, मंडल महामंत्री जसकरण मारू, पूर्व मंडल महामंत्री मगाराम नाई, बूथ अध्यक्ष विमल पारीक, मंडल कोषाध्यक्ष महादेव सेन, सहकोषाध्यक्ष अशोक मारू, खाटू श्याम गौ सेवा समिति से नवरत्न उपाध्याय, मनीष ओझा, अशोक उपाध्याय, विकास शर्मा और गोलू उपाध्याय ने पौधारोपण किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन