भाजपा सत्ता में आई तो सभी फ्लेगशिप योजनाएं बन्द कर देगी- बिशनाराम सियाग
बीकानेर। देहात कांग्रेस जि़लाध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को बिशनाराम सियाग का पैतृक गाँव बासी बरसिंहसर में भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष सियाग ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन हित में समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करके आमजन को इन योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।

सियाग ने कहा कि यदि भाजपा की सरकार गलती से भी सत्ता में आई तो हमारी सरकार की सभी फ्लेगशिप योजनाएं बन्द कर देगी, इसलिए कांग्रेस की ही वापसी होनी जरूरी है। सभा में जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़, जि़ला परिषद सदस्य सुंदर बैरड़, उदयरामसर सरपंच हेमंतसिंह यादव, बरसिंहसर सरपंच रूघाराम गोदारा, पंचायत समिति सदस्य बजरंग मेघवाल, शेराराम बुडिय़ा, श्रीकृष्ण गोदारा, सीताराम डूडी, अरुण थोरी, मालाराम भाम्भू आदि शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन