भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत का पर्दाफाश हो चुका है : बिशनाराम सियाग
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत कोटगेट से पब्लिक पार्क तक मशाल जुलूस निकाला गया। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत व देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने कोटगेट से पैदल मार्च करते हुए पब्लिक पार्क स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल तक मशाल जुलूस निकाला। देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि भाजपा के राज में जिस तरह जनप्रतिनिधियों के साथ व्यवहार किया जाता है, कानून और संवैधानिक संस्थाओं का नाजायज इस्तेमाल किया जाता है उसका भंडा फूट चुका है।
अब नैतिकता के आधार पर भाजपा के सभी मंत्रियों को इस्तीफा स्वेच्छा से सौंप देना चाहिए वरना जनता इनको सत्ता से उखाड़ फेकेंगी। प्रदर्शन को पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी ने सम्बोधित किया। संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि मशाल जुलूस में मंत्री लक्ष्मण कड़वासरा, डॉ. राजेंद्र मूंड, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, गजेंद्र सिंह सांखला, प्रदेश सचिव रामनिवास कूकना पीसीसी सदस्य मकसूद अहमद हरिराम बाना, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर, शहर महिला जिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़, देहात महिला अध्यक्ष शांति बेनीवाल, यूथ अध्यक्ष प्रदीप शर्मा यूथ अध्यक्ष भंवरलाल कूकना, डॉ प्रीति मेघवाल, शर्मिला पंचारिया, मुमताज़, मनोज किराडू, सिंवरी देवी, निरमा मेघवाल, तोलाराम सियाग, अशोक बूढिया, सोहन महिया, विमल भाटी, भगवांनाथ, आनन्दसिंह सोढा, श्रवण रामावत, पूनमचन्द भाम्भू, श्रीकृष्ण गोदारा, जयकिशन, इकबाल, सांवरमल भादू, जगदीश चंद्र, मुरली गोदारा, अभिमन्यु जाखड़, दीपक चौधरी, राजकुमारी व्यास, आशा स्वामी, मनोज,याकूब अली, अकरम अली, उमा सुथार, प्रेमलता, सलीम भाटी, आजम, हरिशंकर, प्रेम, जावेद, वन्दना, संजय गोयल, दिलीप ने संबोधित करते हुए वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा दिया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन