मंगेतर के साथ बर्थडे मनाने गई युवती की एक्सीडेंट में मौत
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में युवती की मौत हो गई, वहीं युवक घायल हो गया। घटना बीती रात की है। थानाधिकारी नवनीत सिंह के अनुसार मृतका की पहचान गांधी चौक निवासी दिव्या पुत्री राजकुमार चोपड़ा के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक कुम्हारों की मोड़ निवासी प्रतीक जैन है।

पुलिस के अनुसार दिव्या डॉ एलसी बैद के अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी। 15-20 दिन पहले ही उसकी सगाई हुई थी। बताया जा रहा है कि कल प्रतीक का जन्मदिन था, इसीलिए दोनों बर्थडे मनाने गए थे। इस दौरान उदयरामसर बायपास पर आगे चल रहे ट्रक में प्रतीक की कार जा घुसी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रतीक के सिर पर चोट लगी, जिसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पीबीएम के सूत्रों के मुताबिक दिव्या का सिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन