हंगामे से नाराज बिरला ने कहा नहीं बैठेंगे कुर्सी पर
लोकसभा में मंगलवार को हुई घटना से स्पीकर ओम बिरला नाराज हैं. नाराजगी जाहिर करने के लिए संसद भवन में होते हुए भी स्पीकर बिरला लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठे. दिल्ली सेवा बिल के दौरान जिस तरह का हंगामा किया गया, एक भी बात नहीं सुनने दी, ऐसे सदन का कामकाज नहीं हो सकता.
विभिन्न राजनीतिक दलों को सख्त चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, जब तक आप सदन को सुचारू नहीं चलने देंगे, मैं अंदर नहीं जाऊंगा. लोकसभा अध्यक्ष ने पक्ष और विपक्ष के सदस्यों से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा उनके लिए सदन की गरिमा सर्वोच्च है. सदन में मर्यादा कायम करना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि सदन में कुछ सदस्यों का व्यवहार सदन की उच्च परपराओं के विपरीत है.

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए