खुले चैम्बर में बाइक सहित गिरा युवक, चकनाचूर हुई बाइक
बीकानेर। नाममात्र की बारिश ने प्रशासन के सुरक्षा सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है। बारिश के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी व्यवस्थाएं सही नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अव्यवस्थाओं का एक नजारा मंगलवार को दोपहर में कोटगेट पर देखने को मिला जब एक युवक अपनी बाइक से जा रहा था तो अचानक खुले सीवर में गिर गया। पानी से भरे इस सीवर में अचानक गिरने से बाइक सहित युवक अंदर गिर गया जिसे आसपास के लोगों ने बाहर निकाला और बाइक को निगम की जेसीबी द्वारा निकाला गया। युवक का नाम आशीष बैगानी बताया जा रहा है और बाहर निकाल कर उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां से शाम को उसे इलाज करके छुट्टी दे दी गई है। बैगानी ने बताया कि उसकी बाइक चकनाचूर हो गई है और सिस्टम की इस लापरवाही से उसके साथ यह हादसा हुआ है। गनीमत रही कि यह हादसा दिन में हुआ और मुख्य बाजार होने के कारण दुकानदारों ने बैगानी को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन