बाइक व डंपर की टक्कर, एक जने की मौत
बीकानेर। बाइक और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक का सिर डंपर के नीचे आ गया। हादसे में बाइक सवार महिला सहित दो जने भी घायल हो गए। राजकुमार खडग़ावत ने बताया कि टक्कर श्रीगंगानगर रोड पर उरमूल डेयरी संयत्र के पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। हादसे में मनोज (20) पुत्र किरताराम की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में घायल हुए चंद्रकला (24) और नैनाराम (20) को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। खिदमतगार खादिम सोसायटी के सदस्य शोएब, हाजी जाकिर, असहाय सेवा संस्थान के मोहहम्मद जुनैद खान, ताहिर हुसैन, लक्ष्मण सिंह, आदि मौके पर पहुंचे और शव को मॉच्यूरी में पहुंचाया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन