बीकानेर के छह टीटीई को मिला कर्मयोगी अवार्ड
बीकानेर। इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से उत्तरप्रदेश के झांसी में राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। वार्षिक साधारण में दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान देशभर के टीटीई जिन्होंने रेल में नौकरी के साथ किसी की मदद एवं सेवा का कार्य किया हो उन्हें कर्मयोगी अवार्ड प्रदान किया गया।

बीकानेर मंडल से छह टीटीई स्टाफ भी शामिल हुए। झांसी में सीटीआई जगदेव सिंह रंधावा, सीटीआई सुनील शादी, सीटीआई विजय मीणा, एम.पी.सिंह, दीपक कुमार, यशपाल को कर्मयोगी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन्होंने घर से भागे हुए बच्चों को समझा कर उनके माता-पिता के सुपुर्द करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

रंधावा ने कहा कि भारतीय रेलवे में सफर के दौरान टीटी फं्रटलाईन स्टाफ है जो यात्रियों के साथ-साथ रेल के प्रति समर्पण की भावना अदा करते हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन