मस्कट में बीकानेर के युवक को बनाया बंधक, नौकरी का दिया झांसा
बीकानेर। विदेश में अच्छी नौकरी लगाने के नाम पर दो एजेंटों ने बीकानेर के एक युवक के साथ ठगी कर ली। एजेंटों ने पीडि़त को मस्कट में इलेक्ट्रीशियन की नौकरी लगाने के नाम उससे एक लाख रुपए से ज्यादा रकम हड़प ली और मस्कट में इलेक्ट्रीशियन की जॉब के स्थान पर पत्थर तुड़वाने का काम करवाया जाने लगा।

इतना ही नहीं आरोपियों ने विदेश भेजने से पहले उसकी बाइक को भी गिरवी रख लिया। प्रकरण के अनुसार रानी बाजार की भगवानपुरा बस्ती में रहने वाले आरिफ अली पुत्र कादर अली ने रिपोर्ट दी कि बीकानेर के साजिद अली और सरदारशहर के एजेंट इमरान ने उसे विदेश भेजने के नाम पर एक लाख, 7500 रुपए की ठगी की है।
पीडि़त को मस्कट में जंगल में बने एक कमरे में रखा गया। जहां उससे पत्थर तोडऩे का काम करवाया जाने लगा। एजेंट वीडियो बनाकर घरवालों को भेज पैसे मंगवाए।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए