बीकानेर आएंगे राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े
बीकानेर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सोमवार प्रात: 10.15 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के हैलीपेड पहुंचेंगे और यहां से प्रात: 10.20 बजे राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे। बागडे प्रात: 10.30 बजे यहां विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित होने वाली सड़क सुरक्षा कार्यशाला में शिरकत करेंगे। यहां से प्रात: 11.35 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12 बजे से यहां होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी निभाएंगे।
बागडे यहां से दोपहर 2.15 बजे पेमासर ग्राम पंचायत के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2.35 बजे पेमासर पहुंचेंगे। राज्यपाल यहां स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा किसानों से संवाद करेंगे। राज्यपाल श्री बागडे पेमासर से दोपहर 3.05 बजे नाल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3.45 बजे नाल हवाईअड्डा पहुंचेंगे तथा यहां से दोपहर 3.50 बजे औरंगाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने विभिन्न अधिकारियों को तैयारियों से जुड़े निर्देश दिए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन