बीकानेर शाक़द्वीपीय ब्राह्मण समाज संघ के चुनाव 2 फरवरी को
बीकानेर। बीकानेर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज संघ का गठन व चुनाव करवाए जा रहे हैं। संघ सहायक समिति के सदस्य राजेश शर्मा ने बताया कि इस चुनाव हेतु निर्वाचन अधिकारी मनोज सुथार, चुनाव सहायक सदस्य के रूप में जुगलकिशोर सेवग, मनोज शर्मा एवं विवेक शर्मा को तय किया गया है। चुनाव अधिकारी मनोज सुथार ने बताया कि चुनाव में सहयोगी संस्थाओं की फाइनल सूची 22 जनवरी को जारी कर दी गई थी। अध्यक्ष पद हेतु आवेदन करने की तिथि 23 जनवरी 2025 से 27 जनवरी 2025 शाम 5 बजे तक कर सकते हैं।
जुगलकिशोर सेवग ने बताया कि सभी आवेदनों की जांच 27 जनवरी 2025 को रात 9 बजे तक कर ली जाएगी साथ ही नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे तक है। चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 28 जनवरी 25 को शाम 8 बजे तक किया जाएगा। डाक वोट वितरण व जमा करने की तिथि 29 जनवरी से 1 फरवरी 2025 है। चुनाव से जुड़े विवेक शर्मा ने बताया कि मतगणना की तिथि 2 परूऊरवरी 2025 को दोपहर 3 बजे तय किया गया है। मतगणना के स्थल की सूचना जल्द ही दी जाएगी तथा सहायक समिति में गणेश शर्मा, जैनेंद्र शर्मा, एडवोकेट दिलीप सेवग, निलेश शर्मा और हेमंत सेवग रहेंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन