बीकानेर में रात को 11 बजे तक बंद करनी होगी सभी दुकानें मंत्री ने दिए निर्देश
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर को निर्देश दिए हैं कि शहरी क्षेत्र के समस्त बाजार और दुकानें रात 11 बजे अनिवार्य रूप से बंद हो जाएं। इसके लिए प्रत्येक थानाधिकारी को पाबंद करने तथा नियमित गश्त करते हुए इन आदेशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करवाने के लिए निर्देशित किया हैं। मंत्री गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के उद्देश्य से सभी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे।
जिसकी अनुपालना में उन्होंने पूर्व में भी इसके लिए निर्देशित किया था। उन्होंने बताया कि उसके बाद समस्त दुकानें 11 बजे बंद हो जाती थी। पिछले कई दिनों से रात ग्यारह बजे के बाद भी दुकानें खुली रहती हैं। उन्होंने कहा है कि इन आदेशों की पालना में किसी स्तर पर शिथिलता नहीं हो। समस्त दुकानें अनिवार्य रूप से ग्यारह बजे तक बंद हो जाएं। जिससे किसी प्रकार की अवांछित गतिविधि की संभावना ना रहे। उन्होंने शहरी क्षेत्र के अलावा शहर के आसपास के क्षेत्र के खोखो, ढाबों और अस्थाई दुकानों के लिए विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन