बीकानेर से छह खिलाड़ी राजस्थान मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दिखाएंगे दमखम
बीकानेर। अजमेर के पटेल स्टेडियम में 11 व 12 जनवरी को होने जा रही 19वीं राजस्थान मास्टर्स एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में बीकानेर की एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था से पांच प्रतिभागी शामिल होंगे। एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 30 से 100 वर्ष की आयु के महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपने कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करेंगे। इस चैम्पियनशिप में प्रतिभागी लॉन्ग जंप, रनिंग, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो व 100 मीटर, 400 मीटर व 5 किमी की दौड़ जैसे खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। इस दो दिवसीय चैम्पियनशिप हेतु शुक्रवार को बीकानेर से मंजू गुलगुलिया, ममता भाटी, सुमन तंवर, मंजू पंचारिया, प्रेम गहलोत, सरोज संचेती और कोच नरेंद्र शर्मा व कोच संतोष शर्मा अजमेर के लिए रवाना हुए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन