बीकानेर पहुंच रहे नकली नोट
बीकानेर के रानी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को भेजे गए पुराने नोटों में कई नकली और फर्जी नोट बरामद हुए हैं। दो अलग-अलग बंडल में सात-सात नोट फर्जी पाए गए हैं। इस संबंध में गांधी नगर जयपुर में मामला दर्ज कराया गया, जो अब कोटगेट थाने में शिफ्ट हुआ है।
आरबीआई की सहायक महाप्रबंधक तृप्ति तोसावरा ने एफआईआर में कहा है कि बीकानेर के रानी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ओर से भेजे गए गंदे और पुराने नोट में सौ रुपए के सात नकली नोट संदिग्ध मिले थे। इनकी जांच कराने पर ये नकली पाए गए हैं। इसी तरह एक और एफआईआर में भी ये ही आरोप लगाया गया है। एफआईआर जयपुर के गांधी नगर थाने में दर्ज करवाई गई, जहां से बीकानेर के कोटगेट थाने में शिफ्ट कर दी गई है।

दोनों मामलों की जांच अब उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है। बीकानेर में भारी संख्या में नकली नोट मिलते रहे हैं। यहां वृंदावन कॉलोनी के एक मकान से नकली नोट छापने के प्रिंटर सहित बड़ी राशि मिल चुकी है। इस संबंध में पुलिस ने गिरफ्तारियां भी की।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन