बीकानेर रेलवे पुलिस ने किया 17 लाख की चोरी का खुलासा, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 लाख की चोरी का खुलासा करते हुए 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ पुलिस अधिकारी सुभाष बिश्नोई ने बताया कि 31 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन के पास बने रेलवे गोदाम से 17 लाख के कॉपर वायर की चोरी करने के मामले में 3 आरोपियों व 3 कबाडिय़ों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले को लेकर बीकानेर में आरपीएफ के आईजी ज्योति कुमार असीजा बीकानेर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। चोरों को पकडऩे के लिए एक स्पेशल टीम गठित की गई जिसमें इंस्पेक्टर सुभाष बिश्नोई, इंस्पेक्टर रणवीर, इंस्पेक्टर राजकुमार, एसआई अजय, एसआई प्रवीण, हेड कांस्टेबल ताराचंद, कांस्टेबल श्याम राम, कांस्टेबल सुरेश, छैलू सिंह, विनोद और साइबर एक्सपर्ट हेड कांस्टेबल भेरूराम को शामिल किया गया।

इस स्पेशल टीम ने महज 5 दिन में इस वारदात का खुलासा किया। आरपीएफ की टीम ने इस पूरे मामलें मे बीकाजी फैक्ट्री के पीछे आजाद नगर में बनी झुग्गी झोपडिय़ा में रहने वाले धर्माराम और सोहनराम को गिरफ्तार किया और उनसे मिली जानकारी के आधार पर कबाड़ी खुर्शीद और फिरोज को गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी कालू उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया है जिसकी जानकारी पर कबाडी अशरफ आरपीएफ में गिरफ्तार किया। अशरफ पहले से ही जेल में बंद था जिसे आरपीएफ ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन