बीकानेर रेल मंडल ने 16 दिनों में 23 लाख का जुर्माना वसूला
बीकानेर रेल मंडल पर अनाधिकृत या बिना टिकट यात्रा रोकने तथा आरक्षित कोचों में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश की रोकथाम के लिए 14 से 29 जून तक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टिकट चेकिंग दल गठित कर मंडल के बीकानेर-सूरतगढ़-हनुमानगढ़-बठिंडा तथा बठिंडा-सिरसा-भिवानी एवं हिसार-चूरू-बीकानेर के साथ लालगढ़-फलौदी-लालगढ़ रेलमार्गों पर प्रतिदिन विभिन्न ट्रेनों में सुबह से देर रात तक टिकट चेकिंग की गई।
प्रतिदिन लगभग 15 सदस्यों के दल द्वारा आरपीएफ के सहयोग से प्रतिदिन औसतन 25 ट्रेनों में टिकट चेकिंग की गई। इसके साथ ही आरक्षित कोचों में अनाधिकृत व्यक्तियों को ट्रेन से उतारा भी गया। इस अभियान में बिना टिकट या अनाधिकृत टिकट के साथ यात्रा करते अथवा निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने के कुल 5885 मामले दर्ज किए गए जिनसे जुर्माने एवं अतिरिक्त किराए के रूप में 22,73,845 रुपए वसूले गए तथा 1546 अनाधिकृत व्यक्तियों को आरक्षित कोचों से उतारा गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन