रविवार को होंगे बीकानेर प्रेस क्लब के चुनाव
बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब समिति के रविवार को चुनाव होंगे। जिसमें 139 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसको लेकर चुनाव संचालन समिति की आज बैठक हुई। जिसमें चुनाव को लेकर चर्चा की गई। क्लब के अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने बताया कि अध्यक्ष,महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिये दोपहर एक बजे से चार बजे तक मतदान होगा। इससे पहले सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकेंगे। वहीं साढ़े ग्यारह बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

दोपहर साढ़े ग्यारह बजे से साढ़े बारह बजे तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। वहीं एक बजे से मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना की जाएगी। चुनाव के लिये एड अविनाश चन्द्र व्यास को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इनके साथ एड मदन गोपाल व्यास,चन्द्र प्रकाश कुकरेती व विनोद पुरोहित निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। इसके लिये अनिल रावत,नरेश मारू,मुकुन्द व गिरीश श्रीमाली को चुनाव संचालन समिति में शामिल किया गया है। चुनाव को लेकर शनिवार को एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें चुनाव संबंधित रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन