बीकानेर पुलिस को मिली सफलता : 11 माह से फरार दो आरोपियों को जयपुर में दबोचा
बीकानेर। बीकानेर पुलिस की एक साल की मेहनत आखिर रंग लाई और 50 हजार के ईनामी दो भाइयों को जयपुर की एक होटल में दबोचा। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में शातिर ईनामी अपराधी महेंद्र बिश्नोई, मनरूप बिश्नोई को डीएसटी बीकानेर ने दस्तयाब कर लिया। बताया जा रहा है कि 11 महीने से फरार दोनों आरोपियों ने मध्यप्रदेश, उतर प्रदेश, दिल्ली, बिहार व राजस्थान के कई शहरों में फरारी काटी थी। जानकारी के अनुसार आरोपी के जयपुर के एक होटल में छिपे होने की सूचना डीएसटी बीकानेर को मिली, जिस पर टीम पहुंची और होटल को घेर कर रेड की लेकिन मुलजिम ने रूम का गेट नहीं खोला और खिड़कियों से निकल कर गली में कूद कर भाग गया। जयपुर पुलिस व डीएसटी बीकानेर ने 4 घंटे तक कड़ी मेहनत करके दोनों को ढूंढ कर दस्तयाब किया।
पुलिस टीम ने भी सुबह 5 बजे से संदिग्ध होटल पर अलग-अलग हुलिया व अलग-अलग स्टॉल व काम करते सम्पूर्ण रेकी की। 25000-25000 हजार के ईनामी मनरूप बिश्नोई, नशे के सौदागर महेंद्र बिश्नोई कुल तीन गंभीर प्रकरणों में था वांछित। 11 महीने पहले बीछवाल में हुई शाहरुख हत्याकांड में महेंद्र और मनरूप पर बीकानेर के अलग अलग पुलिस थानों में 16 गंभीर प्रकरण दर्ज, व मनरूप बिश्नोई पर 5 मुकदमे दर्ज थे। आरोपी इतने शातिर थे कि परिचय भी नकली नाम मोहमद गोरी व प्रकाश गोदारा का देते। संपूर्ण कारवाही एडिशनल एसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी, सीओ सदर विशाल जांगिड़, सीआई गोविंद सिंह चारण, डीएसटी के एएसआई दीपक यादव, श्रीराम व सूर्यप्रकाश तथा जयपुर आयुक्तालय के नवीन राणा, शिवराज कांस्टेबल की मुख्य भूमिका रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन